वनडे विश्व कप के पहले मैच के दौरान अहमदाबाद स्टेडियम की गंदी सीटों का वीडियो आया सामने
अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए वनडे विश्व कप-2023 के पहले मैच के दौरान स्टेडियम की गंदी सीटों का वीडियो सामने आया है। एक 'X' यूज़र द्वारा शेयर वीडियो में कुछ सीटों में मिट्टी और कुछ में चिड़ियों की बीट नज़र आई। बकौल यूज़र, उसने ₹2,000 में मैच की टिकट खरीदी थी।