वनडे विश्व कप के फाइनल के दौरान अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे प्रीतम, जोनिता व नकाश
वनडे विश्व कप 2023 के भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच से पहले दर्शक नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में रविवार को वायुसेना के सूर्यकिरण विमानों का एयर शो देखेंगे। इनिंग्स ब्रेक के दौरान स्टेडियम में सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती, जोनिता गांधी, नकाश अजीज़, अमित मिश्रा, अकासा सिंह और तुषार जोशी परफॉर्म करेंगे। फर्स्ट इनिंग्स ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान आदित्य गढ़वी परफॉर्म करेंगे।