वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबलों के सबसे अधिक और सबसे कम टोटल क्या हैं?

वनडे विश्व कप फाइनल में सर्वाधिक टोटल बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिसने 2003 में भारत के खिलाफ 2 विकेट खोकर 359-रन बनाए थे। 1975 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज़ का 291/8 स्कोर दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। वहीं, 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का 132/10 स्कोर वनडे विश्व कप फाइनल का सबसे कम टोटल है।

Load More