वनडे विश्व कप के लिए पाक खिलाड़ियों की भारत यात्रा से 48 घंटे पहले उन्हें जारी किया गया वीज़ा
आईसीसी ने बताया है कि वनडे विश्व कप के लिए भारत आने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए भारत सरकार ने वीज़ा को मंज़ूरी दे दी है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत यात्रा से 48-घंटे पहले वीज़ा जारी किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कथित तौर पर आईसीसी को पत्र लिखकर वीज़ा जारी करने में देरी पर नाराज़गी व्यक्त की थी।