वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है भारत और न्यूज़ीलैंड का प्रदर्शन?
भारत को वनडे विश्व कप में 7 में से 4 सेमीफाइनल में हार मिली है। सेमीफाइनल में भारत की सबसे बड़ी जीत (91-रन) 2003 में केन्या के खिलाफ थी जबकि उसे सबसे बड़ी हार (95-रन) 2015 में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी। न्यूज़ीलैंड को 8 में से 6 सेमीफाइनल में शिकस्त मिली है और वह सर्वाधिक सेमीफाइनल हारने वाली टीम है।