वनडे विश्व कप क्वॉलिफायर 2023 के वेन्यू पर लगी आग, सामने आई तस्वीर
वनडे विश्व कप क्वॉलिफायर-2023 के कई मैचों की मेज़बानी कर रहे हरारे स्पोर्ट्स क्लब (ज़िम्बाब्वे) में मंगलवार को आग लग गई। मैदान के दक्षिणी छोर पर आग की लपटों की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इस घटना के बाद अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि ग्राउंड को कोई नुकसान न हो। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।