वनडे विश्व कप में एक मैच में सबसे ज़्यादा रन बनने का टूटा रिकॉर्ड
वनडे विश्व कप में एक मैच में सबसे ज़्यादा रन बनने का रिकॉर्ड टूट गया है। वनडे विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के मैच में कुल 754 रन बने जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 428 जबकि श्रीलंका ने 326 रन बनाए। पिछला रिकॉर्ड 714 रनों का था जो वनडे विश्व कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच में बना था।