वनडे विश्व कप में पहली बार एक पारी में 3 बल्लेबाज़ों ने जड़े शतक
वनडे विश्व कप 2023 में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के 3 बल्लेबाज़ों ने शतक जड़े और वनडे विश्व कप में ऐसा पहली बार हुआ है। क्विंटन डीकॉक, रासी फैन दर दसन और एडन मारक्रम ने शतक जड़े जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 428/5 का स्कोर बनाया जो वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है।