वनडे विश्व कप में पहली बार किसी मैच में 4 खिलाड़ियों ने जड़े शतक
वनडे विश्व कप-2023 में मंगलवार को पाकिस्तान-श्रीलंका मैच में 4 खिलाड़ियों ने शतक जड़े और वनडे विश्व कप में पहली बार एक मैच में 4 खिलाड़ियों ने शतक जड़े हैं। मैच में श्रीलंका के कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने क्रमश: 122 और 108 रन जबकि पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिज़वान ने क्रमश: 113 और 131* रन बनाए।