फाइनल में भारत की हार के बाद यूपी में कुलदीप यादव के घर के बाहर एहतियातन बढ़ाई गई सुरक्षा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल में भारत की हार के बाद कानपुर (उत्तर प्रदेश) में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर अरविंद सिसोदिया ने कहा, "हमने एहतियातन पुलिस भेजी है और किसी हंगामे की बात सामने नहीं आई है।" मैच में कुलदीप ने 10-0-56-0 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए।

Load More