वर्क कल्चर में बड़े बदलाव का वक्त: स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों से वर्क कल्चर और सोच बदलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा अब रुक नहीं सकती और लक्ष्य हासिल करने के लिए काम की रफ्तार तेज़ करनी होगी। उन्होंने कहा कि सही माइंडसेट और तेज़ी से फैसले लागू करके ही देश तेज़ी से आगे बढ़ सकता है।