वर्कआउट के दौरान नोवाक जोकोविच ने ट्रेडमिल पर किया डांस, शेयर किया वीडियो
सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल पर मुस्कुराते हुए डांस करते एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में शेयर किया है। वीडियो में नोवाक जोकोविच अपने दोनों हाथ उठाकर मज़ाकिया अंदाज़ में डांस करते नज़र आ रहे हैं। जोकोविच ने डेविस कप में शनिवार को इयोनिस ज़िलास पर 6-0, 6-1 की शानदार जीत दर्ज की।