वर्कआउट करने के तुरंत बाद अगर कोई मिठाई खा ले तो क्या होगा?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वर्कआउट करने के तुरंत बाद मीठा खाने से उसमें मौजूद पदार्थों के अनुरूप शरीर पर असर होता है। आईएसएसटी पुणे की खेल विज्ञान की सहायक प्रमुख विनीता बागुल ने कहा, "शुगर से इंसुलिन बढ़ता है जिससे शरीर को एनर्जी मिल सकती है...लेकिन इसमें प्रोटीन नहीं होता जिस कारण मांसपेशियों की रिकवरी पूरी तरह नहीं हो पाती है।"