वर्चुअल डेबिट कार्ड का करते हैं इस्तेमाल? ऑनलाइन पेमेंट में इन जोखिमों से रहें सावधान
वर्चुअल डेबिट कार्ड ऑनलाइन पेमेंट के लिए सुविधाजनक विकल्प है लेकिन इसे पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। फर्ज़ी वेबसाइट, फिशिंग या गलत पेमेंट लिंक के जरिए इसमें भी ठगी हो सकती है। इसके अलावा, बैंक के हिसाब से इसके इस्तेमाल, विदेशी लेनदेन, सब्सक्रिप्शन और ATM से पैसे निकालने जैसी सुविधाओं पर अलग-अलग सीमाएं हो सकती हैं।