वर्चुअल भाषण में पॉर्न फिल्म चलने से जुड़े सैम पित्रोदा के दावे का सरकार ने किया फैक्ट चेक
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'मैं आईआईटी रांची में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाषण दे रहा था, किसी ने लिंक हैक कर पॉर्न फिल्म चला दी' वाले दावे पर शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने कहा, "रांची में आईआईटी नहीं बल्कि आईआईआईटी है। आईआईआईटी रांची ने पुष्टि की है कि उसने पित्रोदा को किसी कॉन्फ्रेंस/सेमिनार में नहीं बुलाया था।"