वर्चुअल सुनवाई के दौरान सिगरेट पीते शख्स की तस्वीर आई सामने, दिल्ली के कोर्ट ने किया तलब

दिल्ली की एक अदालत में वर्चुअल सुनवाई के दौरान सिगरेट पीते एक वादी की तस्वीर सामने आई है। यह घटना बुधवार को हुई जिसके बाद अदालत ने संबंधित शख्स से यह स्पष्ट करने को कहा है कि उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। इस हरकत का कारण पूछे जाने पर वादी सुनवाई बीच में छोड़कर चला गया था।

Load More