वरुण की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी साउथ की अभिनेत्री श्रीलीला: रिपोर्ट

'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्रीलीला बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। बकौल रिपोर्ट, वरुण के पिता व फिल्ममेकर डेविड धवन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में शुरू होगी और इसे अगले साल अक्टूबर में रिलीज़ किया जा सकता है।

Load More