वरुण चक्रवर्ती ने CT में जीत के बाद चाय के कप के साथ पाकिस्तान के अबरार को यूं किया ट्रोल
क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी और चाय के कप संग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालकर पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को ट्रोल किया है। उन्होंने लिखा, "इस कप का स्वाद चखने के लिए लंबा सफर करना पड़ा।" पहले अबरार ने कप की तस्वीर डालकर भारतीय पायलट अभिनंदन वर्तमान का मज़ाक उड़ाया था जिन्होंने 2019 में पाकिस्तानी चाय को 'फैंटास्टिक' कहा था।