वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' ने 9 दिन में की सिर्फ ₹36.40 करोड़ की कमाई: रिपोर्ट
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' ने 9 दिन में सिर्फ ₹36.40 करोड़ की कमाई की है। 'बेबी जॉन' ने रिलीज़ के 9वें दिन गुरुवार को ₹1 करोड़ की कमाई की। रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म ₹185 करोड़ के बजट में बनी थी और 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।