वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बेटी की पहली झलक, लिखा- हैप्पी फादर्स डे
अभिनेता वरुण धवन ने 'फादर्स डे' के अवसर पर रविवार को अपनी बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में वरुण की बेटी उनकी उंगली पकड़े दिख रही है। उन्होंने लिखा, "हैप्पी फादर्स डे। मेरे पिता ने मुझे सिखाया है कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है बाहर जाकर अपने परिवार के लिए काम करना।"