वरुण धवन ने पिता बनने के 5 माह बाद पहली बार 'केबीसी 16' में बताया अपनी बेटी का नाम

ऐक्टर वरुण धवन ने अपनी बेटी के जन्म के करीब 5 माह के बाद अपनी बेटी के नाम को सार्वजनिक किया है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के बुधवार के एपिसोड में नज़र आए वरुण धवन ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के पूछने पर बताया कि उन्होंने बेटी का नाम लारा रखा है। वरुण ने एक लोरी गाकर भी सुनाई।

Load More