वरुण धवन ने भतीजी अंजिनी को नहीं किया लॉन्च, कहा- हमारे यहां ऐसी परंपरा नहीं
अभिनेता वरुण धवन ने कहा है कि उनकी भतीजी अंजिनी धवन ने अपनी पहली फिल्म 'बिन्नी ऐंड फैमिली' अपने दम पर हासिल की है। उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने मुझे कभी लॉन्च नहीं किया क्योंकि मेरे परिवार में ऐसी परंपरा नहीं है।" वरुण ने कहा, "उसने (अंजिनी) जो कुछ भी किया है, उसमें हमारा कोई हाथ नहीं है।"