वर्दी नई-नई, पहनते ही शुरू हो गई 'वसूली'; यूपी में 3 महीने पहले तैनात हुए 3 सिपाही सस्पेंड
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अवैध वसूली करते पकड़े गए 2025 बैच के तीन नए सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, सिपाही बिना ड्यूटी के चेकिंग के नाम पर वाहनों से पैसे वसूल रहे थे जिसकी शिकायत के बाद जांच हुई और कार्रवाई की गई। इस वर्ष मई में तीनों की पोस्टिंग हुई थी।