वर्दी में डायल-112 के ऑफिस में 'दारू पार्टी' करते दिखे यूपी के पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल
शामली (यूपी) में डायल-112 के ऑफिस में दारू पार्टी करते पुलिसकर्मियों का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में 2 पुलिसकर्मी वर्दी में जबकि एक सादे कपड़ों में बैठा दिख रहा है और वे मेज पर रखे गिलास में शराब डालते दिख रहे हैं। एसपी राम सेवक गौतम ने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।