वर्दी में यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचा CRPF जवान, बोला- यूपी में करना चाहता हूं नौकरी

फिरोज़ाबाद (यूपी) में एक परीक्षा केंद्र में शनिवार को एक सीआरपीएफ जवान अपनी वर्दी में यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचा। सीआरपीएफ जवान ने बताया कि वह अलीगढ़ से परीक्षा देने आया था और वर्तमान में उसकी तैनाती पुणे में है। बकौल जवान, वह यूपी में नौकरी करना चाहता है इसलिए पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है।

Load More