वर्ल्ड कप विजेता को मिलती है ट्रॉफी की रेप्लिका, असली ट्रॉफी अपने पास रखता है FIFA
फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम को असली ट्रॉफी नहीं दी जाती, बल्कि उसे इसकी सोने की परत चढ़ी रेप्लिका दी जाती है। 18 कैरेट सोने से बनी असली ट्रॉफी फीफा के पास सुरक्षित रहती है। इसे इटली के मूर्तिकार सिल्वियो गज़ानिगा ने डिज़ाइन किया था। ट्रॉफी में 2 खिलाड़ियों को हाथ फैलाकर जीत का जश्न मनाते दिखाया गया है।