वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए खेल प्रमुख विषयों में से एक हो: पूर्व फुटबॉलर भूटिया
पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए हमारी शिक्षा प्रणाली में बदलाव की ज़रूरत है और खेलों को पाठ्यक्रम का प्रमुख विषय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हर बच्चे को डॉक्टर-इंजीनियर बनने के लिए कहा जाता है लेकिन खेलों के अनुकूल व्यवस्था बननी चाहिए ताकि देश से और वर्ल्ड चैंपियन निकल सकें।"