वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 148 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंच गया है। यह पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है।