अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.6% कर दिया है। इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मज़बूत मांग, सामान्य होते खाने-पीने की चीज़ों के दाम और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई बढ़ सकती है।