वर्ल्ड बैंक ने भारत द्वारा पाक के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने पर दी प्रतिक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में हुए सिंधु जल समझौते को स्थगित किए जाने के बाद वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि उसके हस्ताक्षर का संबंध कुछ टास्क के लिमिटेड सेट से था। बकौल वर्ल्ड बैंक, वह सदस्य देशों द्वारा लिए गए संधि से संबंधित संप्रभु फैसलों पर राय नहीं रखता।