वर्ल्ड बैंक ने भारत पर जताया भरोसा, कहा- निवेश करने के लिए बेहतर जगह
वर्ल्ड बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए सभी से देश में आकर निवेश करने की अपील की है। 'एडवांटेज असम 2.0 बिज़नेस समिट' में वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर ऑगस्टे तानो ने कहा कि विकास दर में मामूली गिरावट के बावजूद बैंक भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर आशावादी है और भारत निवेश के लिए बेहतर जगह है।