'मोदी सरकार में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर', वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट का हवाला देकर BJP का दावा
BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि 2011–2023 के बीच भारत में लगभग 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में गरीबी दर 57.7% से घटकर 16.1% पर आ गई। इस तेज गिरावट का मुख्य कारण खपत में मज़बूती और कल्याणकारी योजनाएं रहीं।