'गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' टीम के कंसल्टेंट ने बताया कैसे हुई अयोध्या दीपोत्सव में लाखों दीयों की गिनती
'गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' टीम के कंसल्टेंट निश्चल बारुल ने बताया है कि अयोध्या दीपोत्सव में लाखों दीयों की गिनती 3 तरीकों से की गई थी। बकौल बारुल, एक सॉफ्टवेयर के ज़रिए पहले खाली दीपकों की गिनती होती है जो ड्राई काउंट कहलाता है। दीये जलने के बाद फिर गिने जाते हैं और फिर ड्रोन से गिनती होती है।