वर्ल्ड स्किन डे पर डॉक्टर ने बताया, हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ फेसवॉश ही नहीं है काफी
स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर श्वेता मनचंदा के मुताबिक, फेसवॉश स्किन केयर का पहला स्टेप है, लेकिन यह काफी नहीं है। उन्होंने बताया कि एक बेहतर स्किन केयर के लिए दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा धोना चाहिए और इसके बाद टोनर, मॉइस्चराइज़र और कम-से-कम 30 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए। रात को सोने से पहले मुंह ज़रूर धोना चाहिए।