वर्षों तक हेडस्पिनिंग कर रहे शख्स के सिर पर बनी कोन शेप की गांठ, सामने आईं तस्वीरें
डॉक्टरों ने बताया है कि डेनमार्क में 19 वर्षों तक हफ्ते में 5 बार तक हेडस्पिनिंग की ट्रेनिंग लेने वाले एक ब्रेकडांसर के सिर पर कोन शेप की गांठ बनी थी। डॉक्टरों ने इसे 'हेडस्पिन होल' नामक ट्यूमर बताया और माना जा रहा है कि सिर-फर्श के बीच बार-बार घर्षण से ऐसा हुआ। डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसे निकाल दिया।