वरिष्ठ IPS अधिकारी की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लखनऊ के हॉस्टल में मिली मृत
लखनऊ स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली है। मृतका की पहचान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संतोष रस्तोगी की बेटी अनिका रस्तोगी के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिका अपने हॉस्टल के कमरे के फर्श पर गिरी मिली थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।