वरिष्ठ IPS अधिकारी बी श्रीनिवासन को एनएसजी का प्रमुख किया गया नियुक्त

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी श्रीनिवासन को मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक, कैबिनेट नियुक्ति समिति ने 31 अगस्त-2027 तक श्रीनिवासन की नियुक्ति की है। गौरतलब है कि श्रीनिवासन 1992 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार पुलिस अकैडमी राजगीर के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Load More