वरिष्ठ अफसर ने बताया, कैसे पहलगाम में पर्यटकों पर हमला पाकिस्तान की बदली रणनीति का हिस्सा है
जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व प्रमुख एसपी वैद ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान की बदली रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "पहले स्थानीय-विदेशी आतंकवादी अधिकतर अमरनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों पर हमला करते थे लेकिन यह हमला उनकी रणनीति में बदलाव है क्योंकि इससे घाटी की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा...लोग कश्मीर आने से डरेंगे...पाकिस्तान यही चाहता है।"