वरमाला से पहले दुल्हन ने प्रेमी को शादी के लिए किया फोन, मना करने पर दूल्हे से किया विवाह
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में हाल ही में एक दुल्हन ने वरमाला से पहले दूल्हे को देखकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी को फोन किया लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद दुल्हन, दूल्हे के साथ शादी के लिए तैयार हो गई।