वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल को नियुक्त किया गया संसद सुरक्षा प्रमुख
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का प्रमुख नियुक्त किया गया है। असम-मेघालय कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अग्रवाल वर्तमान में उत्तर पूर्व क्षेत्र में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं और उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। अग्रवाल की नियुक्ति का आदेश गुरुवार को लोकसभा सचिवालय ने जारी किया।