'वरिसु' में मुझे कुछ नहीं करना था, थलापति विजय के साथ काम करने के लिए इसे हां कहा: रश्मिका
अभिनेत्री रश्मिका मंदणा ने फिल्म 'वरिसु' करने की वजह पर 'फिल्म कंपैनियन' से कहा है, "2 गानों के अलावा मुझे कुछ नहीं करना था, मैं विजय (थलापति) सर के साथ काम करने के लिए फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी।" ऐक्ट्रेस ने कहा, "मेरे लिए सेट पर जाकर साथ काम करने वालों से छोटी-छोटी बातें सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।"