वरुण गांधी द्वारा शेयर किए गए खाली सरकारी पदों के आंकड़े ओवैसी ने अपने भाषण में बताए
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने उनके द्वारा शेयर किए गए 60 लाख+ खाली सरकारी पदों के आंकड़ों का एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा अपने भाषण में ज़िक्र करने पर उनका आभार जताया है। वरुण ने कहा, "बेरोज़गारी आज देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है और पूरे देश के नेताओं को इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहिए।"