वरुण गांधी ने यूपी की 2 अनाथ बहनों की पढ़ाई में की मदद; कहा- इनके संघर्ष को सलाम

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने आज़मगढ़ (यूपी) की 2 अनाथ बहनों की पढ़ाई में मदद की है। एक पत्रकार ने वरुण को टैग कर बहनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों को अच्छी कोचिंग की दरकार है। वरुण ने ट्वीट में लिखा, "इनके संघर्ष को सलाम। बड़े भाई के रहते परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।"

Load More