नए अध्ययन के अनुसार, 3 दशकों में पहली बार नेप्च्यून (वरुण ग्रह) के तकरीबन सभी बादल गायब हो गए हैं। यह खोज नासा के हब्बल स्पेस टेलिस्कोप के ऑब्ज़र्वेशन और हवाई स्थित डब्ल्यूएम कैक ऑब्ज़र्वेटरी व कैलिफोर्निया में लिक ऑब्ज़र्वेटरी के डेटा पर आधारित है। एक वैज्ञानिक ने बताया, "मैं आश्चर्यचकित हूं कि...नेप्च्यून पर कितने जल्दी बादल गायब हो गए।"