वरुण धवन और नताशा दलाल अपनी नवजात बेटी के साथ पहली बार आए नज़र, सामने आया वीडियो
हाल ही में माता-पिता बने अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल शुक्रवार को पहली बार अपनी बेटी के साथ नज़र आए। वे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल से घर जा रहे थे। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में वरुण अपनी बच्ची को गोद में लेकर गाड़ी की ओर जाते दिख रहे हैं और नताशा उनके पीछे नज़र आ रही हैं।