वरुण धवन को निर्देशक अटली की फिल्म की शूटिंग के दौरान लोहे की रॉड से लगी चोट
अभिनेता वरुण धवन ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने चोटिल पैर की तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्हें लोहे की रॉड से चोट लग गई। गौरतलब है कि वरुण फिलहाल निर्देशक अटली की आगामी अनाम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जो अगले साल रिलीज़ हो सकती है। वरुण आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में नज़र आए थे।