वर्चुअल स्पाइनल कॉर्ड वाले कुत्ते जैसे आकार के रोबोट ने 1 घंटे में सीखा चलना, वीडियो जारी
जर्मनी के कुछ शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि 'वर्चुअल स्पाइनल कॉर्ड' से लैस कुत्ते जैसे आकार के एक रोबोट ने केवल 1-घंटे में चलना सीख लिया है। मोर्टी नामक इस रोबोट की चाल जानवरों जैसी है जो अपनी गलतियों से सीखता है। दरअसल, यह अपेक्षित आंकड़ों से अपनी चाल की तुलना कर मोटर कंट्रोल में बदलाव करता है।