वर्तमान में देश में नया आईआईटी स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है: सरकार
सरकार ने बताया कि वर्तमान में देश में कोई नया आईआईटी स्थापित करने का प्रस्ताव नहीं है। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में बताया कि तिरुपति (आंध्र प्रदेश) और पलक्कड़ (केरल) में स्थापित नए आईआईटी ने 2015 में जबकि भिलाई (छत्तीसगढ़), जम्मू, गोवा व धारवाड़ (कर्नाटक) में स्थापित आईआईटी ने 2016 में अपना शैक्षणिक सत्र शुरू किया है।