वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई: राजस्थान के डीजीपी
राजस्थान के डीजीपी यूआर साहू ने सभी ज़िलों के पुलिस अधीक्षकों, कमांडेंट व अन्य अधिकारियों को सोशल मीडिया पर वर्दी में रील व वीडियो अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बकौल साहू, पुलिसकर्मियों के 'गैर-पुलिसिया मामलों' पर वीडियो व रील अपलोड करने से विभाग की गरिमा व छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।