वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान पंजाब में शादी में लाइव दिखाया जा रहा मैच, वीडियो आया सामने
पंजाब में एक शादी के दौरान बड़ी स्क्रीन पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच दिखाया जा रहा है जिसका वीडियो पत्रकार गनगदीप सिंह ने शेयर किया है। गौरतलब है कि चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए हैं।